DAV Class 7 hindi chapter 3 solutions question answer: “निर्मला, साँप और सयाल” एक प्रेरणादायक कहानी में से है जो हमें साहस, सच्ची मित्रता और आत्मबोध का महत्व की सिख प्रदान करती है। DAV कक्षा 7 की हिंदी पुस्तक ज्ञान-अभ्यास सागर के इस तीसरे अध्याय में दो सहेलियों – निर्मला और सयाल की कहानी प्रस्तुत की गई है। शुरू में निर्मला अपनी सहेली सयाल से ईर्ष्या करती है, लेकिन एक खतरनाक घटना – साँप के हमले – के दौरान सयाल का अद्भुत साहस निर्मला की सोच बदल देता है।
यह पाठ न केवल छात्रों को साहित्यिक आनंद प्रदान करता है, बल्कि जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों जैसे निस्वार्थ मित्रता, संकट में धैर्य और गलती का स्वीकार करना भी सिखाता है। कहानी का अंत पाठकों को यह सोचने पर मजबूर करता है कि हमें दूसरों के गुणों से प्रेरणा लेनी चाहिए, न कि ईर्ष्या।
इस पोस्ट के माध्यम से आपको DAV Class 7 Gyan Abhyas Sagar Chapter 3: निर्मला, साँप और सयाल – सभी प्रश्न और उत्तर जान सकते हैं।
शब्दार्थ (Word Meanings)
- सहेली – सखी
- व्यवहार – Behaviour
- गुण – Quality
- प्रशंसा – तारीफ़
- तारीफ़ – बड़ाई
- लाडली – दुलारी, प्यारी
- होनहार – मेधावी
- मुसकान – स्मित, Smile
- अंडाकार – Egg Shape
- मोहक – मोहने वाला
- पोशाक – वस्त्र, अंबर
- आकर्षक – Attractive
- पैबंद – फटे कपड़े को सीने का एक तरीका
- गरीबी – दरिद्रता, Poverty
- चूड़ियाँ – Bangles
- आदिवासी – Aboriginal
- विवेक – बुद्धि
- हरदम – हमेशा
- मौका – अवसर
- ताक – तलाश
- मवेशी – Cattle
- फर्लांग – 40 पोल (1 पोल = 5.5 गज़)
- बरगद – Banyan
- उपेक्षा – Underestimate
- प्राण सूखना – मुहावरा – डर जाना
- फ़ीट – Feet
- लंबा – Long
- चीख – चीत्कार
- घिग्घी बँधना – मुहावरा – डर से आवाज़ का बंद होना
- भय – डर
- दृश्य – Scene
- अजगर – Python
- पलक – Eyelid
- घुटना – Knee
- कुंडली – सर्पिल, पेंचदार, घुमावदार
- सख्त – कड़ा
- हड्डी – अस्थि
- पंजा – Paw
- एकदम – पूरा
- झटकारने – झटके से दूर करना
- तिलमिलाना – क्रोधित होना
- हिम्मत – साहस
- निर्भीकता – बिना डर के
- वार – हमला
- लाठी – सोंटा, Blackjack
- ज़हर – विष
- शांत – Calm
- मदद – Help
- दैत्य – राक्षस
- निश्चय – तय
- जबड़ा – Jaw
- साधारण – सामान्य
- टकटकी लगाना – मुहावरा – लगातार देखना
- खून – लहू
- दाँत भींचना – मुहावरा – पूरी ताकत लगाना
- हैरान – चकित
- माथा – ललाट, Forehead
- पसीना – स्वेद, Sweat
- क्षण – पल, Moment
- बहादुरी – वीरता, Braveness
- ताकत – बल
- मुक्त – आज़ाद
- दबाव – Pressure
- ज़ोर – बल, Thrust
- शिकार – Prey
- सामना – मुक़ाबला, डटना, Cope
- व्यर्थ – फिजूल
- शक्ति – ताकत
- शिथिल – शांत
- छाती – सीना, Chest
- निगलना – गटकना, Swallow
- अद्भुत – निराला
- बिजली – दामिनी
- खतरा – संकट, विपद, Danger
- हाँफना – लंबी-लंबी साँसें लेना
- होंठ – अधर
- धैर्य – धीरज, Patience
- भेंट – उपहार
- माला – हार
- स्नेह – प्रेम
- सुखद – सुख देने वाला
- स्वर – आवाज़
पाठ में से (From the Chapter)
प्रश्न 1. सयाल को सब क्यों पसंद करते थे?
उत्तर: सयाल एक प्यारी लड़की थी। उसकी मुस्कान अच्छी होने के साथ-साथ वह पढ़ाई-लिखाई में होनहार, घरेलू काम-काज में दक्ष और व्यवहार में कुशल थी, जिस वजह से सभी उसे पसंद करते थे।
प्रश्न 2. साँप द्वारा पकड़े जाने पर निर्मला को क्या लगा?
उत्तर: साँप के द्वारा पकड़े जाने पर निर्मला को लगा कि अब उसकी मृत्यु हो जाएगी। वह बहुत डर गई थी और सोचने लगी कि शायद अब वह बच नहीं पाएगी।
प्रश्न 3. साँप पर हमला किसने और कैसे किया?
उत्तर: सयाल ने लाठी लेकर अजगर पर हमला किया। उसने साहस दिखाते हुए अजगर को मारने की कोशिश की।
प्रश्न 4. निर्मला ने स्वयं को बचते देख और सयाल को अजगर का शिकार करते देख क्या सोचा?
उत्तर: निर्मला ने सोचा कि वह व्यर्थ में सयाल से चिढ़ा करती थी। अगर सयाल न होती तो अजगर उसे खा जाता। उसे सयाल की बहादुरी देखकर बहुत खुशी और कृतज्ञता हुई।
प्रश्न 5. रिक्त स्थान भरिए
- (क) सयाल के पिता का नाम ______ था।
उत्तर: लहनू भाई भोया - (ख) कुछ फर्लांग की दूरी पार करने के बाद निर्मला ______ की ओर मुड़ गई।
उत्तर: जंगल - (ग) निर्मला ने भी अपनी पीड़ा को सहने के लिए ______ बटोरा।
उत्तर: साहस - (घ) एक क्षण के लिए सयाल बिलकुल ______ हो गई।
उत्तर: जड़ - (ङ) निर्मला ने सयाल से कहा कि अगर वह न होती तो साँप उसे ______ डालता।
उत्तर: मार
प्रश्न 6. कहानी की घटनाओं के अनुसार क्रम संख्या लिखिए
- अचानक यह फुफकार सुनकर निर्मला के प्राण सूख गए। 3
- निर्मला खुशी से उछल पड़ी और अपने मवेशियों को हाँकते हुए गाँव के धूल भरे रास्ते पर चल पड़ी। 1
- अचानक साँप पर किसी ने लाठी से वार किया। 4
- साँप सयाल को निगलना चाहता था। 5
- गायों की घंटियों की आवाज़ सुनकर सयाल ने इधर-उधर देखा। 2
बातचीत के लिए (For Discussion)
प्रश्न 1. सयाल के काँपते कंधे क्या बता रहे थे?
उत्तर: सयाल के काँपते कंधे यह बता रहे थे अजगर से लड़ते-लड़ते उसकी ताकत और हिम्मत कम हो गई थी, पर वह हार नहीं मान रही थी।
प्रश्न 2. सयाल ने निर्मला को भाग जाने के लिए क्यों कहा?
उत्तर: सयाल ने निर्मला को भाग जाने को इसलिए कहा क्योंकि वह निर्मला की जान बचाना चाहती थी और उसके मन में यह बात भी होगी कि निर्मला जल्दी से वहां से दूर चली जाये और किसी को मदद के लिए बुलाए ताकि अजगर को मारा जा सके।
प्रश्न 3. आपको स्कूल में क्या-क्या अच्छा लगता है और क्यों?
उत्तर: मुझे स्कूल में साहित्य पढ़ना, खेलना और चित्रकारी करना बहुत अच्छा लगता है क्योंकि साहित्य में मुझे अनेकानेक नैतिकता और समाज से जुड़ी बातें सीखने को मिलती हैं और चित्रकारी में मैं अपने भावों को साकार रूप प्रदान करता हूँ।
अनुमान और कल्पना (Guess and Imagination)
प्रश्न 1. सयाल निर्मला की सहायता न करती तो क्या होता?
उत्तर: सयाल निर्मला की सहायता न करती तो अजगर निर्मला को अपना भोजन बना लेता और मानवता फिर से एक बार कलंकित हो जाती।
प्रश्न 2. निर्मला को खेतों में जाना क्यों अच्छा लगता होगा?
उत्तर: निर्मला को खेतों में जाना अच्छा लगता होगा क्योंकि खेतों में जाने से उसे पढ़ाई नहीं करनी पड़ती होगी और वह खेल-कूद और पेड़ों से फल तोड़कर खाने में समय बिताती होगी।
प्रश्न 3. यदि आप निर्मला की तरह किसी मुसीबत में फँस जाएँगे, तो आप क्या करेंगे?
उत्तर: यदि मैं निर्मला की तरह किसी मुसीबत में फँस जाऊँगा या जाऊँगी तो सबसे पहले समस्या से बाहर निकलने की कोशिश करूँगा और अगर ऐसा नहीं हुआ तो किसी विश्वसनीय व्यक्ति से मदद लूँगा।
भाषा की बात (Language Skills)
प्रश्न 1. समान अर्थ वाले शब्द लिखिए
- क. राक्षस – दैत्य
- ख. साहस – हिम्मत
- ग. अश्रु – आँसू
- घ. विचित्र – अनोखा
प्रश्न 2. विशेषण शब्दों को शब्द-कोश के क्रमानुसार लिखिए
- अंडाकार
- ऊँची
- एक
- चमक
- छोटी
- पतली
- पहली
- भयानक
- मोहक
- वीर1
प्रश्न 3. तीन मुहावरे और उनके अर्थ
- घिग्घी बँधना – डर से आवाज़ का बंद होना
- टकटकी लगाना – लगातार देखना
- प्राण सूखना – डर जाना
जीवन मूल्य (Life Values)
प्रश्न 1. क्या सयाल ने निर्मला से मित्रता निभाई? कैसे?
उत्तर: हाँ, सयाल ने निर्मला से सच्ची मित्रता निभाने के लिए उसके जान बचाने के लिए अपने प्राणों को संकट में डाल दिया।
प्रश्न 2. आप अपने मित्रों में कौन-कौन से गुण देखना चाहेंगे और क्यों?
उत्तर: मैं अपने मित्रों में सदाचार, विश्वशनीय, कर्त्तव्यनिष्ठा और सच्चाई जैसे गुणों को देखना चाहूँगा क्योंकि इन सारे गुणों से ही सच्चे मित्र की पहचान होती है।
कुछ करने के लिए (Activities)
- अभिनय द्वारा अपने चेहरे से दिए गए भावों को अभिव्यक्त कीजिए:
- (क) गुस्से से छटपटाना
- (ख) टकटकी लगाकर देखना
- (ग) भयभीत होना
- (घ) कुढ़ना
- (ङ) रुआँसा होना
- (च) खुश होना
उत्तर: शिक्षक के दिशानिर्देश में छात्र करेंगे।
- अगर निर्मला पर हाथी ने हमला किया होता तो सयाल उसे कैसे बचाती? अपनी कल्पना से कहानी बनाइए और कक्षा में सुनाइए।
- उत्तर: शिक्षक के दिशानिर्देश में छात्र करेंगे।
अभ्यास सागर (Abhyas Sagar)
संज्ञा व भेद
- सयाल, पिता, खुशी, मुसकान, बहादुरी, लहनू भाई भोया, झोंपड़ी, माँ, निर्मला
- व्यक्तिवाचक: सयाल, निर्मला, लहनू भाई भोया
- जातिवाचक: पिता, माँ, झोंपड़ी
- भाववाचक: बहादुरी, मुसकान, खुशी
- गुण, संज्ञा
- क. सयाल, निर्मला
- ख. दिल्ली, भारत
- ग. ताजमहल
- घ. गंगा, गंगोत्री
- ङ. रीना, पूजा, सीमा
- क. जंगल
- ख. साँप
- ग. पेड़ों, फल
- घ. देश, नागरिक
- ङ. बच्चे
- क. विनम्रता
- ख. शांति, दया, प्रेम
- ग. चढ़ाई
- घ. खुशी
- ङ. अहिंसा
- क. अमीरी
- ख. बुराई
- ग. लंबाई
- घ. बचपन
- ङ. लड़कपन
- च. क्रोध
- छ. दया
- ज. गरीबी
- क. शहर – पूना, आगरा
- ख. लड़का – अभिजीत सावंत, रूपेश बने
- ग. पुस्तक – रामायण, महाभारत
- घ. नदी – गंगा, महानदी
- ङ. पर्वत – एवरेस्ट, हिमालय
- च. नेता – सुभाष चंद्र बोस, अटल बिहारी बाजपेयी
- क. शीला, राधिका – लड़की
- ख. हिंदी, तमिल – भाषा
- ग. भारत, चीन – देश
- घ. पंजाब, केरल – राज्य
- ङ. बबूल, पीपल – पेड़
- च. रामायण, किताब – ग्रंथ
- क. वीरता – शिवाजी की वीरता और कारनामे युगों-युगों तक याद की जाएगी।
- ख. सुनील – सुनील एक अच्छा बालक है।
- ग. बच्चे – बच्चे बहुत प्यारे होते हैं।
- घ. कलम – मेरे मित्र ने उपहार में मुझे एक प्यारा गिफ्ट दी।
- ङ. भीड़ – मार्किट में बहुत भीड़ होती है।
- क. दैत्याकार – दैत्य के आकार-प्रकार वाला
- ख. सुखद – सुख देने वाला
- ग. आकर्षक – मनोहर, प्रभावित या मोहित करने वाला
- घ. अद्भुत – अनोखा
- क. कपड़ा – वस्त्र, अंबर
- ख. साँप – व्याल, अहि
- ग. दैत्य – असुर, राक्षस
- घ. आँख – लोचन, दृग
- क. कृतज्ञ
- ख. बहुमूल्य
- ग. धैर्यवान
- घ. निर्भय
- ङ. मधुरभाषी
- क. शेर को देखकर नेहा के प्राण सूखने लगे।
- ख. सुहासिनी हमेशा निन्यानवे के फेर में पड़ी रहती है।
- ग. जब मोहन की कलई खुली तब वह बहुत शर्मिंदा हुआ।
- घ. अजगर को देखकर शिवानी की घिग्घी बँध गई।
- ङ. मुक्ता ने कक्षा में प्रथम आने के लिए कमर कस ली।
- च. गणित के सवाल हल करना तो मेरे बाएँ हाथ का खेल है।
- उस दिन शाम का समय था जब यह घटना घटी। मैं अपने कमरे में पढ़ाई कर रहा था। मुझे कुछ अजीब आवाज़ें सुनाई दीं। पहले तो मैंने इसे अपने मन का बहम सोचकर नज़रअंदाज़ कर दिया पर जब कदमों की आहटें भी सुनाई देने लगीं तब मैंने सोचा कि दाल में ज़रूर कुछ काला है। मैं चुपके से अपने कमरे से बाहर निकला और देखा कि दो सेंधमार अंदर घुसे हुए हैं। शायद उन्हें इस बात का पता चल गया था कि आज मेरा सारा परिवार एक शादी पार्टी में जानेवाला है। मैंने बिना धीरज खोए उनकी गतिविधियों पर नज़र रखी और मौका मिलते ही नज़दीकी पुलिस स्टेशन में फोन कर दिया। जब घर में पुलिस ने अचानक धावा मार दिया तो सेंधमार घबरा गए और भागने लगे। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई और एक चोर को धर दबोचा पर दूसरा चोर भाग निकलने में सफल रहा। अगले दिन यह खबर अखबार में छपी और टाउन हॉल में एक सभा के दौरान मुझे मेरी बहादुरी के लिए पुरस्कार भी मिला।